मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत मंत्री हफ़ीजुल हसन से इरफ़ान अंसारी व यासीन खान ने की मुलाकात, तबीयत में तेजी से सुधार

मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत मंत्री हफ़ीजुल हसन से इरफ़ान अंसारी व यासीन खान ने की मुलाकात, तबीयत में तेजी से सुधार

हजारीबाग : गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफ़ीजुल हसन की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता यासीन खान ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मुलाकात के बाद यासीन खान ने जानकारी दी कि मंत्री हफ़ीजुल हसन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि यह सब जनता, समर्थकों और शुभचिंतकों की दुआओं का ही असर है कि मंत्री जी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि जल्द ही हफ़ीजुल साहब पूर्णतः स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे और एक नई ऊर्जा के साथ राज्य और झामुमो संगठन को और अधिक मजबूती देने के काम में जुट जाएंगे।

यासीन खान ने यह भी कहा कि मंत्री हफ़ीजुल हसन हमेशा समाज और राज्यहित में कार्यरत रहे हैं, और उनकी अनुपस्थिति को सभी महसूस कर रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटने की कामना पूरे झारखंडवासियों की है।

गौरतलब है कि मंत्री हफ़ीजुल हसन कुछ दिन पूर्व अस्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments