बलात्कार के आरोपी मुखिया विजय कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेलपीड़िता दलित महिला, पीएम आवास दिलाने के नाम पर किया शोषण

बलात्कार के आरोपी मुखिया विजय कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पीड़िता दलित महिला, पीएम आवास दिलाने के नाम पर किया शोषण
चतरा: सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ाई पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार रात उसे बधार गांव के आसपास से छापामारी कर पकड़ा गया। आरोप है कि मुखिया ने एक दलित महिला के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता ने 14 जून 2025 को सदर थाना में प्राथमिकी संख्या 212/25 दर्ज कराई थी, जिसमें एससी-एसटी एक्ट, बलात्कार और जान से मारने की धमकी की धाराएं लगाई गई थीं। महिला ने बताया कि 11 जून की रात मुखिया जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। टीम में थाना प्रभारी विपिन कुमार, अवर निरीक्षक सुषमा कुजूर, मनीष कुमार, राहुल कुमार सिंह सहित कई जवान शामिल थे।

मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 11 जुलाई को अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले शहर में आक्रोश रैली निकाली गई थी। समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

गिरफ्तारी के बाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह डीएसओ मनिंद्र भगत ने मुखिया को निलंबित कर उप मुखिया मोहम्मद अबरार को प्रभार सौंप दिया है।


Post a Comment

0 Comments