इटखोरी मे झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित कोर कमिटी कि बैठक साईं पैलेस ईटखोरी में संपन्न हुई।
हजारीबाग : प्रदेश कोर समिति की बैठक का उद्धघाटन सभी सदस्यों द्वारा भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभा की अध्यक्षता महासभा के संरक्षक पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने किया एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष हाकीम महतो एवं देव चरण दांगी ने किए। इस अवसर पर चतरा जिला समिति द्वारा कोर समिति के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाएं जाने पर कांग्रेस नेता नरेश वर्मा को सम्मानित किया गय। पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि समाजिक कुरीतियों को दूर करने पर बिचार करते हुए कार्यक्रम तय किया जाय। समाज में व्याप्त कुरीतियां,दहेज प्रथा, विवाह बिछेदन, वहु विवाह, वधु उत्पीड़न, खर्चीली विवाह एवं श्राद्ध, मद्यपान आदि पर रोक लगाई जाए। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करते हुए वर्ष में एक या दो बार आदर्श विवाह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाना चाहिए। कुशवाहा महासभा के केंद्रीय सलाहकार डॉ आरसी मेहता ने कहा की ओबीसी को आबादी के अनुसार 65% आरक्षण मिलने तक पंचायत प्रखंड
जिला प्रदेश एवं देश स्तरीय आंदोलन साथ राजभवन का घेराव होना चाहिए। नरेश वर्मा ने कहा कि समाज के महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि प्रत्येक जिलों में मनाया जाना चाहिए। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि कुशवाहा जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए। साथ ही कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाय। इस बैठक को महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, कांग्रेस नेता रविंद्र वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्षा लीलावती मेहता,, इन्द्रमणी देवी, उचित महतो, लक्ष्मण कुशवाहा, अजय कुशवाहा, शंभू कुमार अधिवक्ता, सोहनलाल मेहता, श्याम सुन्दर प्रसाद, जय नारायण मेहता आदि लोगों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए अपने विचार रखे।
बैठक में जिला अध्यक्षों में बोकारो के सुनील महतो, धनबाद के लाल बाबू सिंह कुशवाहा, चतरा के केदार प्रसाद दांगी, लातेहार के भुषण कुशवाहा, हजारीबाग के मुकुटधारी महतो, रामगढ़ के चतुर्भुज कश्यप, कोडरमा से सुरेन्द्र मेहता, प्रियंका देवी, चिंता देवी आदि ने विचार रखा।
कार्यक्रम का संचालन देव चरण दांगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय दांगी, सिकंदर मेहता, संजय दांगी, अशोक दांगी,, हिरेन्द्र कुमार, परमेश्वर दांगी, पाली महतो, जगदीश महतो, छठु महतो, जगेश्वर महतो, इन्द्रदेव दांगी, सिताराम दांगी, सतीश दांगी, सर्जन दांगी, जगरनाथ दांगी विनोद दांगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments