हजारीबाग संवाददाता नेमतुल्ला
रांची के रातू स्थित तिगरा में TRY संस्था द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडोतोलन संस्था के वित्त निदेशक गौरव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने हमें समानता, न्याय और अधिकार सुनिश्चित किए। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों के पालन और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
गौरव कुमार ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि TRY संस्था तिगरा जैसे दूरदराज क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही है। इनमें स्वास्थ्य जांच, कैंप, दवाइयाँ और परामर्श जैसी सेवाएँ शामिल हैं। साथ ही, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बीमारियों से बचने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. एल. एन. पी. बाङा, डॉ. अपूर्वा सहाय, डॉ. सौम्यजीत, एडमिनिस्ट्रेटर राहुल कुमार, अस्पताल की नर्सें और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर पर देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया।
0 Comments