गौ माता की सेवा में जुटे समर्पित कर्मचारियों को संस्था ने बरसात में राहत देने का किया प्रयास
गौसेवकों की सेवा करना समाज का कर्तव्य है, यह पुण्य का कार्य है : चंद्र प्रकाश जैन
बारिश में भीगते कर्मठ कर्मचारियों के लिए रेनकोट एक छोटा प्रयास, मगर बड़ा सहारा है : करण जायसवाल
हजारीबाग
बरसात के इस मौसम में जब हर कोई बारिश से बचाव के उपाय खोज रहा है, वहीं गौ माता की सेवा में दिन-रात जुटे गौशाला कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे ही समर्पित सेवकों को सम्मान और सहूलियत देने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा सोमवार को हजारीबाग गौशाला परिसर में सभी कर्मचारियों के बीच रेनकोट का वितरण किया गया।
यह आयोजन उस समय किया गया जब रिमझिम बारिश हो रही थी और कर्मचारी अपने कार्य को पूरा कर रहे थे संस्था ने इस क्षण को अवसर बनाते हुए न केवल रेनकोट वितरित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया की समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों के साथ संस्था हर परिस्थिति में खड़ी है। रेनकोट पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक स्पष्ट रूप से देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन की माताजी सुधारानी जैन द्वारा किया गया। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की गौशाला कर्मचारी बारिश, गर्मी या सर्दी की परवाह किए बिना निरंतर सेवा करते हैं। ऐसे में रेनकोट उनके लिए सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा पथ का सहायक साधन है। संस्था भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद कर्मियों की सहायता करती रहेगी। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा की हजारीबाग यूथ विंग की हमेशा से यह सोच रही है की सेवा में लगे हर वर्ग तक सहायता पहुंचे। गौशाला के ये कर्मचारी सिर्फ गौ माता की सेवा ही नहीं करते, बल्कि शहर के विभिन्न घरों में दूध वितरण जैसे कार्यों में भी लगे रहते हैं। बारिश में इनका कार्य प्रभावित न हो, इसलिए यह रेनकोट एक सहायक कवच की तरह कार्य करेगा। इस मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, संजय कुमार, प्रवेक जैन,उदित तिवारी,विनय पांडे, गौशाला के कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल,बिनोद कुमार जैन,साधना जैन (इंदौर निवासी) सहित कई लोग मौजूद रहें.
0 Comments