संवाददाता नेमतुल्ला
हजारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग के समाजसेवी सरफराज अहमद ने झारखंड के पथ प्रदर्शक एवं आदिवासी समाज के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बेहतर सेहत के लिए विशेष दुआ मांगी। उन्होंने दुआ की कि दिशोम गुरु जल्द स्वस्थ होकर फिर से राज्य को मार्गदर्शन दें। ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उनकी सेहत को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता व्याप्त है। पूरे झारखंड में उनके समर्थक मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धर्मस्थलों में उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। सरफराज अहमद ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड आंदोलन के प्रणेता हैं, बल्कि वे राज्य की आत्मा हैं। उनका स्वस्थ रहना झारखंड के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की वे दिशोम गुरु की सलामती के लिए दुआ करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिबू सोरेन जैसे नेता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आज भी पार्टी और राज्य के लिए प्रेरणा है।
0 Comments